लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल और नृपेंद्र मिश्रा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से पॉवर स्ट्रक्चर पर क्या असर पड़ेगा?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 13, 2019 12:24 IST

अजीत डोभाल और नृपेंद्र मिश्रा को क्यों मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा? पूर्व गृह सचिव बाल्मीकि प्रसाद सिंह से समझिए...

Open in App
ठळक मुद्देनृपेंद्र मिश्रा को एकबार फिर पीएम मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।अजीत डोभाल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने इन दोनों ब्यूरोक्रेट को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया। नृपेंद्र मिश्रा को एकबार फिर पीएम मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा। इसके अलावा अजीत डोभाल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति भी पांच साल के लिए हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि कार्मिक मंत्रालय ने इन दोनों ब्यूरोक्रेट को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

किसी ब्यूरोक्रेट को कैबिनेट मंत्री का दर्जा क्यों दिया जाता है? इस पॉवर स्ट्रक्चर को समझने के लिए हमने पूर्व गृह सचिव बाल्मीकि प्रसाद सिंह से बातचीत की। पढ़िए बात-चीत के प्रमुख अंश...

कैबिनेट मंत्री का दर्जा क्यों दिया जाता है?

कैबिनेट मंत्री का दर्जा किसी को भी दिया जा सकता है। ये प्रतिष्ठा की बात होती है। इससे मिलने जुलने में सुविधा होती है। दुनिया में रैंक स्ट्रक्चर है। विदेश जाने पर वहां के कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात में सुविधा होती है।

क्या इससे पॉवर स्ट्रक्चर में बदलाव होगा?

किसी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना 'प्लेजर ऑफ द प्राइम मिनिस्टर' है। ये कोई इलेक्टेड पद नहीं है। ये प्रधानमंत्री की कृपा पर है। संवैधानिक व्यवस्था में ये सारी औपचारिकताएं हैं। इससे मिलने-जुलने में सुविधा होती है। किसी कैबिनेट मिनस्टर या चीफ मिनिस्टर से मिलने में सुविधा होती है। इससे दुविधाएं खत्म होती है।

क्या डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से रक्षामंत्री से टकराव की स्थिति होगी?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का वास्ता प्रधानमंत्री से होता है। रक्षामंत्री के पास चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी होती है। इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं। इसलिए डोभाल के साथ रक्षामंत्री के टकराव की कोई स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

यहां सुनिए पूरी बातचीत का वीडियो-

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं