लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पंजाब में अपराधियों को संरक्षण क्यों दे रही: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:56 IST

Open in App

लखनऊ, 24 फरवरी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश वापस लाने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को यह बताएं कि राज्य का गुनहगार आखिर किस कारण से पंजाब में संरक्षण पा रहा है?

मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना बुधवार को विधानसभा में योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के लिए अब कोई जगह नहीं है। जो माफिया पहले की सरकार में बैठ कर गौरव की अनुभूति करते थे, वही अब उप्र में अपने अस्तित्‍व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी तरफ पंजाब की कांग्रेस सरकार उप्र के माफियाओं पर मेहरबान है। उन्‍हें बचाने की कोशिश में लगी है, ऐसा करना न्‍यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप का अनैतिक प्रयास है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का ‘‘बेशर्मी’’ से बचाव कर रही है और विभिन्न मामलों में मुकदमों की सुनवाई का सामना करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेज रही है। अंसारी रंगदारी के एक कथित मामले में पंजाब के रूपनगर जिला जेल में बंद है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के सम्बंध में चर्चा करते हुए विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2016 के सापेक्ष वर्ष 2020 में अपराधों में बहुत कमी आई है।

उन्होंने कहा कि 2016 की अपेक्षा आज यूपी में डकैती के मामलों में 67.68 प्रतिशत, लूट में 66.39 प्रतिशत, हत्या में 25.88 प्रतिशत, बलवा में 30.25 प्रतिशत और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में 41.51 प्रतिशत की कमी आई है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्नाव में जो घटना हुई, उसका पर्दाफाश हो चुका है। फिर भी कुछ लोग इसमें राजनीति करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के पूरे मामले को देखा है कि 85 फीसदी ट्वीट उत्तर प्रदेश के बाहर से थे और दुनिया के उन देशों के भी थे, जो भारत के हितैषी नहीं हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से ट्वीट आए।

योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश की न्यायपालिका के प्रति विश्वास की जीत है। राम मंदिर निर्माण में पूरे देश से लोग सहर्ष सहयोग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'