लाइव न्यूज़ :

बोले PM मोदी, गांधी परिवार से बाहर के लोगों को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती है कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 18, 2018 16:28 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए महासमुंद जिले में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने कहा है कि नेहरू जी की मेहरबानी है कि चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि खुद को दलितों, पीड़ितों, शोषितों की पैरोकार कहने वाली यह पार्टी गांधी परिवार से बाहर के लोगों को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए महासमुंद जिले में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने कहा है कि नेहरू जी की मेहरबानी है कि चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया है। तब मैंने उन्हें चुनौती दी कि उन्होंने अगर इतनी उदार परंपरा प्रतिस्थापित की है तब पांच साल के लिए इस (गांधी) परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष बना कर देखें। तब कुछ लोग सफाई देने लगे।’’ 

उन्होंने कहा ‘‘देश को पता है कि सीताराम केसरी जैसे दलित पीड़ित शोषित समाज से आए हुए व्यक्ति को पार्टी के अध्यक्ष पद से कैसे हटाया गया था।’’ 

मोदी ने कहा कि सीताराम केसरी एक दलित थे और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया बल्कि सोनिया गांधी के लिए रास्ता बनाने की खातिर उन्हें हटा दिया गया ।

उन्होंने कहा ‘‘जो लोग दलित, पीड़ित, शोषित को दो साल भी झेल नहीं पाए, वह कैसे पांच साल के लिए इस परिवार से बाहर के लोगों को अध्यक्ष बना सकते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि जो नौजवान पहली बार वोट करने वाले हैं वे सोचें कि तब कौन लोग राज करते थे जब आपके दादा-दादी को मुसीबतों भरी जिंदगी गुजारनी पड़ती थी। 50 साल तक कौन लोगों ने राज किया है, जिसके कारण आपके परिवार के सपने वहीं के वहीं रह गए। ‘‘कौन नौजवान भला अपना भविष्य ऐसे लोगों के हाथ में देगा।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं