लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर सरकारी बसों के प्रवेश पर रोक क्यों: पंजाब के मंत्री ने केजरीवाल से पूछा

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:39 IST

Open in App

अमृतसर, 25 दिसंबर पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि उनकी सरकार पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक क्यों नहीं जाने दे रही है।

वडिंग ने यहां एक होटल के बाहर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आरोप लगाया कि निजी बसों को हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति दी जा रही है, जो लगभग तीन गुना किराया लेती हैं।

वडिंग ने केजरीवाल से कहा, “राज्य परिवहन उपक्रम की वॉल्वो बसों को दिल्ली हवाई अड्डे तक जाने से रोक दिया गया है, जो प्रति यात्री केवल 1,200 रुपये ले रही हैं। दूसरी ओर, निजी बसों को अनुमति दे दी गई है और वे पंजाबियों को 3,000 से 3,500 रुपये प्रति यात्री वसूल कर खुलेआम 'लूट' कर रही हैं।"

पंजाब के मंत्री विशेष रूप से एक प्रभावशाली परिवार द्वारा चलाई जाने वाली बसों का जिक्र कर रहे थे।

वडिंग के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "ऐसा करके केजरीवाल पंजाब को लूटने वाले परिवहन माफिया का समर्थन कर रहे हैं।"

मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 13 पत्र लिखे गए, लेकिन वह इस मुद्दे से अनजान होने का नाटक कर रहे हैं।

वडिंग ने केजरीवाल से कहा कि अगर वह दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बसों की अनुमति नहीं देना चाहते हैं, तो दिल्ली सरकार हवाई अड्डे से पंजाब के लिए बसें चला सकती है और सीमावर्ती राज्य में कांग्रेस सरकार उन बसों की आवाजाही के लिए सुविधा प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल