लाइव न्यूज़ :

आयकर छापे को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पूछा, क्या अखिलेश यादव को लग रहा है डर?

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2021 19:44 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब कानून लागू करने वाली एजेंसियां किसी भी जगह पर छापा मारती हैं, तो वे कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के साथ ही जाती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने पूछा- अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं?कहा- अखिलेश यादव को कैसे पता कि ये पैसा बीजेपी का है?

उत्तर प्रदेश में इनकम टेक्स के द्वारा हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है। समाजवादी पार्टी ने जहां इस कार्रवाई को बीजेपी की बौखलाहट और डर बताया है तो वहीं बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है। इस मामले में शुक्रवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सपा प्रमुख और राज्य के सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

केंद्रीय वित्तमंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब कानून लागू करने वाली एजेंसियां किसी भी जगह पर छापा मारती हैं, तो वे कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के साथ ही जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि यह कहना कि गलत आदमी पर छापा मारा गया है, एजेंसी की व्यावसायिकता पर सवाल उठाता है। सीतारमण ने कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कैसे पता चला कि यह भाजपा का पैसा है? क्या वह भागीदार हैं? क्या वह डरे हुए हैं।"

वित्तमंत्री ने कहा कि कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां GST की जानकारी के तहत छापा मारा गया। जिसे लेकर पिछले 2 दिनों में इतनी गलत जानकारी फैलाई गई, जिसे समझाने के लिए एक प्रेस नोट जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि टीम गई तो वो खाली हाथ आई क्या? अगर गलत व्यक्ति के घर गए होते तो उसके घर में इतना पैसा मिलता क्या? आप किसे बचा रहे हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं? क्या उन्हें डर लग रहा है?

दरअसल, पीयूष जैन पर छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था। अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा था कि छापा पम्पी जैन के घर पड़ना था लेकिन डिजिटल इंडिया की गलती से पीयूष जैन के घर पड़ा, जो बीजेपी का अपना आदमी है। 

टॅग्स :Nirmal Sitharamanउत्तर प्रदेशआयकरIncome Tax
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया