लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ का तकनीकी सलाहकार समूह कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार के लिए बैठक करेगा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 23:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का तकनीकी सलाहकार समूह 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक के कोविड​​-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

स्वामीनाथन ने ट्वीट किया, ‘‘तकनीकी सलाहकार समूह की कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए 26 अक्टूबर को बैठक होगी। इसके लिए भारत बायोटेक के साथ मिलकर डब्ल्यूएचओ काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों की एक व्यापक सूची और हर जगह तक पहुंच का विस्तार करना है।’’

टीकाकरण पर डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह ने अन्य मुद्दों के अलावा ईयूएल (आपातकालीन उपयोग सूची) के संबंध में कोवैक्सीन पर अपनी सिफारिशें करने के लिए छह अक्टूबर को एक बैठक की थी और कहा था कि वह एक सप्ताह में कोवैक्सीन को ईयूएल का दर्जा देने पर निर्णय लेगा।

कोवैक्सीन उन तीन टीकों में से एक है जिन्हें भारत के दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली है और इसका उपयोग राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड और स्पूतनिक वी के साथ किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह