लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ का विशेषज्ञ समूह कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने पर अक्टूबर में लेगा फैसला

By भाषा | Updated: September 19, 2021 10:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 सितंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का टीकाकरण संबंधी रणनीतिक परामर्श विशेषज्ञ समूह (एसएजीई) भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किए जाने पर अपनी सिफारिशें देने के लिए अक्टूबर में बैठक करेगा।

एसएजीई के मसौदा एजेंडे के अनुसार, इस दौरान भारत बायोटेक द्वारा टीके की सुरक्षा और चिकित्सीय परीक्षण (पहले से तीसरे चरण तक के नतीजों और विपणन बाद) के आंकड़ों के प्रभाव तथा खतरे के प्रबंधन की योजनाओं पर जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

संबंधित विशेषज्ञ समूह को टीके और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तथा विकास, टीके की आपूर्ति से लेकर अन्य स्वास्थ्य मुद्दों से इसके संबंध के बारे में वैश्विक नीतियों और रणनीतियों पर डब्ल्यूएचओ को सलाह देने का अधिकार है।

एजेंडे में कहा गया है कि बैठक में कोवैक्सीन के पहले, दूसरे, तीसरे चरण के परीक्षणों के आंकड़ों और अन्य चीजों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

भारत बायोटेक ने हाल में कहा था कि उसने आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किए जाने के वास्ते डब्ल्यूएचओ को कोवैक्सीन से संबंधित सभी आंकड़े सौंप दिए हैं और वह उसके जवाब का इंतजार कर रहा है।

कोवैक्सीन कोरोना वायरस रोधी उन छह टीकों में से एक है जिन्हें भारत के दवा नियामक से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है तथा इसका कोविशील्ड और स्पूतनिक वी के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां