चानू पर पूरे देश को गर्व है: राज्यपाल मिश्र

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:21 IST2021-07-24T15:21:16+5:302021-07-24T15:21:16+5:30

Whole country is proud of Chanu: Governor Mishra | चानू पर पूरे देश को गर्व है: राज्यपाल मिश्र

चानू पर पूरे देश को गर्व है: राज्यपाल मिश्र

जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मिश्र ने कहा कि चानू पर पूरे देश को गर्व है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि चानू ने पहले ही दिन पदक जीतकर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है और पूरे देश को उन पर गर्व है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर मीराबाई चानू को बधाई दी और कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

चानू ने तोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Whole country is proud of Chanu: Governor Mishra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे