लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ अगले सप्ताह कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर करेगा अंतिम फैसला

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के लिए आपात उपयोग सूचीबद्धता (ईओएल) दर्जा मंजूर करने के बारे में अगले सप्ताह अंतिम फैसला करेगा। उसने मंगलवार को यह बात कही।

इस वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने ट्वीट किया, ‘‘ डब्ल्यूएचओ और विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र समूह इस बात को लेकर जोखिम/लाभ मूल्यांकन करने और अंतिम फैसला करने के लिए अगले सप्ताह बैठक करेंगे कि क्या कोवैक्सीन के लिए आपात उपयोग सूचीबद्धता मंजूर की जाए। ’’

डब्ल्यूएचओ की रणनीतिक टीकाकरण विशेषज्ञ दल परामर्शदात्री (एसएजीई) ने ईयूएल पर अपनी सिफारिशें देने एवं अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक की थी।

डब्ल्यूएचओ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कोवैक्सीन विनिर्माता भारत बायोटेक लगातार डब्ल्यूएचओ को आंकड़े सौंप रहा है और डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर 27 सितंबर को उसने अतिरिक्त सूचनाएं भी सौंपी। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ फिलहाल इस सूचना की समीक्षा कर रहे हैं और यदि वह सभी चिंताओं का हल करता हैं तो डब्ल्यूएचओ मूल्यांकन अगले सप्ताह अंतिम रूप से हो जाएगा।’’

उसने एक अन्य ट्वीट में कहा कि डब्ल्यूएचओ और स्वतंत्र विशेषज्ञों के तकनीकी सलाहकार दल द्वारा की जाने वाली आपात उपयोग सूचीबद्धता प्रक्रिया यह तय करने के लिए है कि विनिर्मित उत्पाद(उदाहरण कोई टीका) की आश्वस्त गुणवत्ता है तथा यह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

एसएजीई मसौदा एजेंडे के अनुसार भारत बायोटेक ने टीके के सुरक्षित होने पर और उसके क्लीनिकल परीक्षण (पहले से तीसरे चरण तक के परीक्षण प्रतिफल एवं विपणन पश्चात सबंधी बातों), जोखिम प्रबंधन योजना, अन्य क्रियान्वयन विचारों पर एक प्रजेटेंशन दिया था।

एसएजीई टीके और प्रौद्योगिकी से लेकर अनुसंधान एवं विकास, टीकाकरण की आपूर्ति , उसकी अन्य बातों समेत वैश्विक नीतियों एवं रणनीतियों पर डब्ल्यूएचओ को सलाह देने के लिए अधिकृत है।

एजेंडे के अनुसार उम्मीद है कि एसएजीई सदस्य हाना नोहनेक टीके के लिए मसौदा सिफारिश पेश करें और सत्र अपनी सिफारिशें करेगा।

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना के अनुसार डब्ल्यूएचओ फिलहाल टीका निर्माता के आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है और इस टीके पर फैसले की तारीख अक्टूबर 2021 है।

स्वदेशी कोवैक्सीन टीका उन छह टीकों में एक है जिन्हें भारत के दवा नियामक से आपात उपयोग मंजूरी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी