लाइव न्यूज़ :

बिहार में गृह विभाग किसके पास होगा? पत्रकारों ने पूछा तो नीतीश बोले- इसकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2022 15:41 IST

नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष अब एकजुट होकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ बोगस बयानबाजी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार बदले तेवर, कहा- केंद्र के खिलाफ विपक्ष अब एकजुट होकर आगे बढेगा।उप- राष्ट्रपति नही बनाये जाने से नाराजगी पर नीतीश ने कहा कि कुछ लोग बोगस बयानबाजी कर रहे हैं।नीतीश कुमार से गृह विभाग को लेकर भी सवाल किया गया तो वे इसे टाल गए और कहा- इसकी चिंता आपको क्यों हो रही है।

पटना: शहीद दिवस के मौके पर शहीद स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष अब एकजुट होकर आगे बढेगा। उप- राष्ट्रपति नही बनाये जाने की बात पर उन्होंने कहा कि एक आदमी (सुशील मोदी) ने कहा कि मैं उप राष्ट्रपति बनना चाहता था। क्या मजाक है! यह फर्जी है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। क्या वे भूल गए कि हमने उन्हें राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनावों में कितना समर्थन दिया।

'मेरे खिलाफ हो रही है बोगस बयानबाजी'

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ बोगस बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अब बोल रहे हैं। वह अच्‍छा है। उनको तो कुछ बनाया नहीं। इतना बोलें मेरे खिलाफ कि उनको फिर जगह मिल जाए। पार्टी में कोई जगह दिए हैं क्‍या उनको? मेरे खिलाफ वह जो बोलना चाहते हैं बोले, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पडता है। जिस तरह से सारा काम होता रहा, जिस ढंग के दृश्‍य आते रहे। लेकिन अब हम मिलकर काम करेंगे। पूरी मजबूती के साथ बिहार के सभी लोग विपक्ष में हैं, एकजुट होकर आगे बढने का प्रयास करेंगे।' 

पीएफआई पर कार्रवाई की बात पर नीतीश ने कहा कि यह सब फालतू की बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे लोगों ने उन्‍हें जिताने में मदद की और उनलोगों ने हमें हराने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह सबको पता है और कौन लोग क्या बोल रहे थे, किसके इशारे पर बोल रहे थे? यह भी सबको पता है। जब यह पूछा गया कि क्या अमित शाह के इशारे पर उनके छोटे नेता हमला बोल रहे थे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कुछ हो रहा था यह पब्लिक डोमेन में है। 

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब किया जाएगा तो उन्होंने साफ कहा कि बहुत जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने तारीख नहीं बताई है। 

'गृह विभाग की चिंता आपको क्यों हो रही है?'

कयास लगाया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। नीतीश कुमार से गृह विभाग को लेकर भी सवाल किया गया, लेकिन नीतीश ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया। नीतीश यह कहकर आगे बढ गए कि इसकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं? 

जब नीतीश कुमार से यह पूछा गया कि क्या विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को इस्तीफा दे देना चाहिए तो उन्होंने कहा कि अब नियम के मुताबिक तो ऐसा ही होना चाहिए। लेकिन, वह क्यों नहीं दे रहे हैं? वह जानें, लेकिन उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि गठबंधन अब टूट चुका है। उनके साथ गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका जो मन करे। नियम-कानून देख लीखिए। जिसके समर्थन से आ गए, वह अलग हो गया, फिर भी मन में कुछ है तो क्‍या कहें?  

बता दें कि राज्य सत्ता परिवर्तन को लेकर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाह रहे थे, इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की थी। लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी। इसी तरह आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने के लिए नीतीश कुमार की सहमति लेने की बात कही थी। उन्होंने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता करार दिया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीसुशील कुमार मोदीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव