लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के चुनावी छलावे और लोकलुभावन वादे पर कौन करेगा विश्वास : मायावती

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:49 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के चुनावी वादों को जनता से छल और लोकलुभावन करार देते हुए सवाल उठाया कि इन पर कौन व कैसे विश्वास करेगा, साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया ''कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत भाजपा व सपा की तरह ही अनेक प्रकार के लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इन पर विश्वास कौन व कैसे करे।''

मायावती ने अगले ट्वीट में कांग्रेस शासित राजस्थान और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा, ''कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें, नहीं किया है तो फिर लोग उनपर विश्वास कैसे करें? यही वजह है कि कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है।''

सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा के वादों का उपहास उड़ाते हुए कहा, ''जनता से छल व वादाखिलाफी के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं तथा इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।'' उन्होंने दावा किया कि ’अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, "कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पार्टी की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल