राजस्थान में कौन होगा BJP की ओर से नेता प्रतिपक्ष, ये हैं बड़े दावेदार

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 13, 2018 05:08 IST2018-12-13T05:08:56+5:302018-12-13T05:08:56+5:30

लगभग 10 माह पूर्व ही उपचुनाव के बाद राज्य में पार्टी के अध्यक्ष बदला गया था और पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी को त्यागपत्र देना पड़ा था। नेता प्रतिपक्ष उसे बनाया जाएगा जो विधानसभा में बराबर मौजूद रहकर सरकार से लड़ सके। 

Who will be the Leader of Opposition from BJP? | राजस्थान में कौन होगा BJP की ओर से नेता प्रतिपक्ष, ये हैं बड़े दावेदार

राजस्थान में कौन होगा BJP की ओर से नेता प्रतिपक्ष, ये हैं बड़े दावेदार

राजस्थान में इस बार भाजपा चुनाव में पराजित होने के साथ सत्ता से बाहर हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री रहीं वसुन्धरा राजे ने अपना इस्तीफा दे दिया, वहीं कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के लिए दौड़ शुरू हो गई। वहीं, दूसरी ओर भाजपा में भी अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 15वीं विधानसभा का प्रथम सत्र चालू होने से पूर्व पार्टी सदन में नेता प्रतिपक्ष चुन लेगी। भाजपा की हार के साथ ही भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष बदलने की भी संभावना बढ़ गई है। 

उल्लेखनीय है कि लगभग 10 माह पूर्व ही उपचुनाव के बाद राज्य में पार्टी के अध्यक्ष बदला गया था और पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी को त्यागपत्र देना पड़ा था। नेता प्रतिपक्ष उसे बनाया जाएगा जो विधानसभा में बराबर मौजूद रहकर सरकार से लड़ सके। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए राजेन्द्र राठौड़ प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनके साथ ही दूसरे नंबर पर पहली बार विधायक बने सतीश पूनिया का नाम भी चर्चा में हैं। दोनों नेताओं को संगठन में कार्य करने का लम्बा अनुभव है। 

जानकारों के अनुसार पूनिया को संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है या गजेन्द्र सिंह शेखावत को भी। राज्य में 5 माह बाद लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए किसी अनुभवी को यह दायित्व दिया जाएगा।  

सत्ता और संगठन हुए एक

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी को एक ही गुट माना जाता है। आरोप यहां तब लगते रहे कि मुख्यमंत्री कार्यालय से ही संगठन का संचालन होता था। परनामी अध्यक्ष होने के बावजूद वसुन्धरा की छाया से बाहर नहीं निकल पाए। जिसके कारण भाजपा लगातार संगठन स्तर पर और कमजोर होती चली गई। ये भी आरोप लगे कि भाजपा अपनी ही सरकार से भिड़ती रही है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से संगठन चल रहा है।

Web Title: Who will be the Leader of Opposition from BJP?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे