कौन थे शिवाजी कर्डिले, 66 वर्ष में निधन, सरपंच से विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2025 12:00 IST2025-10-17T11:59:15+5:302025-10-17T12:00:19+5:30

राजनीतिक करियर की शुरुआत सरपंच के रूप में की थी।

Who was Shivaji Kardile died at age 66 Maharashtra bjp Rahuri MLA Passes Away | कौन थे शिवाजी कर्डिले, 66 वर्ष में निधन, सरपंच से विधायक

file photo

Highlightsएक साल से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और पुत्रियां हैं।अंतिम संस्कार आज शाम में किया जाएगा।

पुणेः महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शिवाजी कर्डिले का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 66 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, कर्डिले को सुबह हृदयाघात हुआ जिसके बाद उन्हें अहिल्यानगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से रीढ़ की हड्डी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और एक साल से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।

कर्डिले के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और पुत्रियां हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम में किया जाएगा। कर्डिले ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सरपंच के रूप में की थी। वह 2009 में पहली बार भाजपा के विधायक के रूप में राहुरी सीट से चुने गए थे। वह 2014 में भी इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए, लेकिन 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्राजक्ता तानपुरे से हार गए।

इसके बाद 2024 में उन्होंने पुनः यह सीट हासिल की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके बेटे अक्षय कर्डिले वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के अहिल्यानगर दक्षिण जिला प्रमुख हैं। कर्डिले के दामाद संग्राम जगताप भी विधायक हैं। वह अहिल्यानगर जिले के अहमदनगर शहर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अहिल्यानगर जिले की करजत-जामखेड सीट से राकांपा (शरदचंद पवार) विधायक रोहित पवार ने कर्डिले के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पवार ने 'एक्स' पर लिखा, “विधायक, राज्य मंत्री, अहिल्यानगर जिला बैंक के अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों पर किए गए उनके जन-केंद्रित कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।” 

Web Title: Who was Shivaji Kardile died at age 66 Maharashtra bjp Rahuri MLA Passes Away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे