RIP Roma Ray: 95 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा?, कौन थीं रोमा रे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2024 19:00 IST2024-10-16T18:54:22+5:302024-10-16T19:00:55+5:30

RIP Roma Ray: रोमा रे प्रख्यात बैरिस्टर और स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस की बेटी थीं।

who was RIP Roma Ray Netaji Subhas Chandra Bose's Niece Dies 95 Her South Kolkata Residence | RIP Roma Ray: 95 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा?, कौन थीं रोमा रे

file photo

Highlightsनेताजी सुभाष चंद्र बोस 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल के भी बहुत करीब थीं। 1950 के दशक में वियना में रहती थीं, जहां शेंकल भी रहती थीं।

RIP Roma Ray: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी रोमा रे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 95 साल की थीं। रोमा रे के बेटे आशीष रे ने कहा कि वह अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियां और पांच पोते-पोतियां छोड़ गईं। रे प्रख्यात बैरिस्टर और स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस की बेटी थीं। उन्होंने 1930 के दशक में अपने चाचा के उत्थान को देखा था, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। वह नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल के भी बहुत करीब थीं।

क्योंकि वह 1950 के दशक में वियना में रहती थीं, जहां शेंकल भी रहती थीं। रे को 1996 में जर्मनी में शेंकल के अंतिम संस्कार में लोगों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। उनकी शादी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सचिस रे से हुई थी। रोमा रे का जन्म 9 फरवरी, 1929 को हुआ था। उनकी बेटी पियाली रे एक शिक्षिका और एक अभिनेत्री हैं।

Web Title: who was RIP Roma Ray Netaji Subhas Chandra Bose's Niece Dies 95 Her South Kolkata Residence

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे