लाइव न्यूज़ :

कौन थे प्रसन्ना पटनायक?, ओडिशा राजनीति में भाजपा को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2025 14:29 IST

निधन से ओडिशा को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगदान तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे।भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर ओडिशा से पार्टी के पहले विधायक बने।

भुवनेश्वरः ओडिशा के पहले भाजपा विधायक प्रसन्ना पटनायक का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और उनकी दो बेटियां है। पटनायक के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, कई मंत्रियों और विधायकों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ओडिशा की राजनीति के एक मेहनती नेता और राज्य के पहले भाजपा विधायक प्रसन्ना पटनायक के निधन से दुखी हूं। शिक्षा, समाजसेवा और राजनीति में उनका योगदान तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं।’’ पटनायक वर्ष 1977, 1985 और 1990 में तीन बार ढेंकानाल जिले के कामक्षयानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे।

इसके बाद वर्ष 1985 में वह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर ओडिशा से पार्टी के पहले विधायक बने। वर्ष 1990 में वह बीजू पटनायक के नेतृत्व वाले जनता दल में शामिल हुए और तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2014 में वह भाजपा में पुन: लौट आए थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के राज्य मुख्यालय लाया गया जहां नेताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पुरी के ‘स्वर्गद्वार’ में किया जाएगा।

टॅग्स :BJPओड़िसाOdishaMohan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया