WHO WAS Om Prakash Chautala: कौन थे ओम प्रकाश चौटाला?, 5 टाइम हरियाणा के मुख्यमंत्री और 7 बार बने विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2024 13:03 IST2024-12-20T13:02:29+5:302024-12-20T13:03:13+5:30

WHO WAS Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता (INLD leader and former Haryana CM) ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का निधन हो गया है।

WHO WAS Om Prakash Chautala Death Former Haryana Chief Minister dies at 89 Chautala 5 time Chief Minister and 7 time MLA | WHO WAS Om Prakash Chautala: कौन थे ओम प्रकाश चौटाला?, 5 टाइम हरियाणा के मुख्यमंत्री और 7 बार बने विधायक

file photo

HighlightsWHO WAS Om Prakash Chautala: 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।WHO WAS Om Prakash Chautala: ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था।WHO WAS Om Prakash Chautala: 20 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई।

गुरुग्रामः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल  (INLD leader and former Haryana CM) (आईएनएलडी) के नेता ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उन्हें अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। सात बार के विधायक चौटाला दिसंबर 1989 से शुरू होकर रिकॉर्ड 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। अंतिम कार्यकाल 1999 से 2005 तक था। 1 जनवरी 1935 में चौटाला में जन्मे चौटाला के पिता का नाम चौधरी देवी लाल हैं।

   

चौधरी देवी लाल ने भारत के छठे उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था। भारतीय राजनीति के दिग्गजों में से एक रहे। हालांकि करियर विवादों से भी भरा रहा। भर्ती घोटाला भी शामिल है, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्हें 1999-2000 के दौरान हरियाणा में जूनियर बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े घोटाले के लिए 2013 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

साढ़े नौ साल की सजा के बाद जुलाई 2021 में तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था। पहली बार 1989 में मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार 1990 में बने। 22 मार्च 1991 को तीसरी बार सीएम बने। 24 जुलाई 1999 को अंतिम बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। फिर 2000 में सीएम बने। पिता चौधरी देवीलाल भी दो बार सीएम रहे।

ओमप्रकाश चौटाला के दो पुत्र अजय और अभय चौटाला और एक पुत्री सुनीता है। दो पुत्र कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। हरियाणा कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। ओमप्रकाश चौटाला के पोता दुष्यंत चौटाला पिछली बीजेपी सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। इस बार (2024) ओमप्रकाश चौटाला परिवार को हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Web Title: WHO WAS Om Prakash Chautala Death Former Haryana Chief Minister dies at 89 Chautala 5 time Chief Minister and 7 time MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे