कोरोनाः दुनिया के 29 देशों में मिला नया वेरिएंट 'लैम्बडा', संक्रमण बढ़ाने की क्षमता के कारण साबित हो सकता है खतरनाक

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 18:20 IST2021-06-18T18:09:42+5:302021-06-18T18:20:11+5:30

कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद दक्षिणी अमेरिका में लैम्बडा वेरिएंट पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, वायरस का लैम्बडा वेरिएंट 29 देशों में फैल चुका है। 

WHO says new COVID 19 Strain lambda found in 29 countries | कोरोनाः दुनिया के 29 देशों में मिला नया वेरिएंट 'लैम्बडा', संक्रमण बढ़ाने की क्षमता के कारण साबित हो सकता है खतरनाक

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदक्षिणी अमेरिका में कोरोना वायरस का नया लैम्बडा वेरिएंट पाया गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वायरस का लैम्बडा वेरिएंट 29 देशों में फैल चुका है। इसमें संक्रमण क्षमता बढ़ाने या एंटीबॉडी के लिए प्रतिरोध मजबूत करने की क्षमता होती है।  

कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमण के मामलों में कमी आने से कुछ राहत मिली थी कि वायरस के नए वेरिएंट ने हर किसी को फिर से चिंतित कर दिया है। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद दक्षिणी अमेरिका में लैम्बडा वेरिएंट पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, वायरस का लैम्बडा वेरिएंट 29 देशों में फैल चुका है। 

दक्षिण अमेरिका में अगस्त 2020 में पहली बार लैम्बडा वेरिएंट की पहचान की गई थी। इसके शुरुआती मामले पेरू में अप्रैल 2021 में सामने आने लगे। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पेरू में अप्रैल 2021 के बाद सामने आए मामलों में से 81 फीसद लैम्बडा वेरिएंट के हैं। जबकि चिली में आने वाले 32 फीसद मामले इसी वेरिएंट से जुड़े हैं। पेरू, चिली, अर्जेंटीना और इक्वाडोर में वेरिएंट की उपस्थिति उल्लेखनीय है। 

चिंता को बढ़ाने वाला वेरिएंट 

वायरस के वेरिएंट को दो भागों में बांटा जाता है। जिनमें एक चिंता बढ़ाते हैं और दूसरों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। चिंता बढ़ाने वाले वेरिएंट ही महामारी के लिए जिम्मेदार होते हैं। डब्ल्यूएचओ इस वेरिएंट पर नजदीक से नजर रखे हुए है। उसका कहना है कि लैम्बडा वेरिएंट चिंताओं को बढ़ाने वाला है। 

संक्रमण बढ़ाने की है क्षमता

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, लैम्बडा वेरिएंट में संक्रमण क्षमता बढ़ाने या एंटीबॉडी के लिए वायरस के प्रतिरोध को मजबूत करने की क्षमता होती है। हालांकि फिलहाल इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसे समझने के लिए और शोध की जरूरत है। 

लैम्बडा जैसे कई और वेरिएंट

अभी तक, भारत में पाया गया डेल्टा वेरिएंट अमेरिका में कोविड-19 के 9.9 फीसद मामलों के लिए जिम्मेदार है। यह भी चिंता बढ़ाने वाले वेरिएंट के रूप में दर्ज है। डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) के साथ ही B.1.1.7 (अल्फा), B.1.351(बीटा),  P.1 (गामा), B.1.427 और B.1.429 को अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने चिंता बढ़ाने वाले वेरिएंट के रूप में सूचीबद्ध किया है। 

Web Title: WHO says new COVID 19 Strain lambda found in 29 countries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे