लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में 1.3 करोड़ Covid-19 मामलों के बीच WHO ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- 'कोरोना अभी भी दुश्मन नंबर एक लेकिन...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 14, 2020 08:54 IST

कोरोना का कहर: दुनियाभर के करीब 200 देशों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.3 करोड़ हो गई है। वहीं अब तक 567,951 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व स्वास्थ्य संगठ (WHO) का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर कई देश गलत दिशा में जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठ (WHO) के प्रमुख ने बिना किसी नेता के नाम लिए हुए कहा कि कुछ नेताओं ने WHO के कामों की आलोचना की है।

जिनेवा: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) के 1.3 करोड़ मामले हो गए हैं। वहीं अबतक 567,951 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठ (WHO) ने कोरोना को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना अभी दुनिया का दुश्मन नंबर एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, ''कोरोना वायरस अभी भी लोगों के लिए दुश्मन नंबर एक बना हुआ है। लेकिन कई देशों की सरकार और वहां के नागरिक इस खतरे को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।''

कोरोना को लेकर कई देश गलत दिशा में जा रहे है: WHO

ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने बिना किसी देश का नाम लिए हुए कहा कि अगर कुछ देशों के सरकार ने निर्णायत्मक फैसले नहीं लिए तो कोरोना वायरस की स्थिति लगातार बिगड़ती जाएगी। 

उन्होंने कहा, जिन भी देशों में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रावधानों को ठीक से लागू नहीं किया गया है या लापरवाही बरती गई है...वहां अब बहुत ही खतरनाक तरीके से कोरोना संक्रमण हो रहा है। अगर मैं स्पष्ट तौर पर कहूं तो कई देश गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

Tedros Adhanom Ghebreyesus (Director general of the World Health Organization (WHO) (File Photo)

बिना किसी नेता का नाम लिए हुए WHO के महानिदेशक ने कही ये बात

WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने बिना किसी नेता के नाम लिए हुए कहा, कुछ नेताओं ने कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए WHO को काम को कमतर बताने की कोशिश की है। 

WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस के बयान के बाद कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उन नेताओं को लेकर था, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में WHO की आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो खुले तौर पर कहा था कि  WHO कोरोना वायरस को लेकर कई चीन का साथ दे रहा है और पक्षपात कर रहा है। 

 ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, कोरोना को लेकर अगर बुनियादी बातों का पालन नहीं किया गया तो इस वैश्विक महामारी और भी खराब और बदतर से बदतर होता जाएगा। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुनियाभर में कोरोना के 1.3 करोड़ मामले,  567,951 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1.3 करोड़ हो गई है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 567,951 पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठ (WHO) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 230,370 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना से एक लाख 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी नंबर पर ब्राजील है, जहां  मौतों का आंकड़ा 72,100 के करीब पहुंच गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं