लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक ने ‘स्ट्रोक’ से संबंधित देखभाल सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि आघात (स्ट्रोक) के अनुमानित 70 प्रतिशत मामले और इससे संबंधित 87 प्रतिशत मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

आघात तब आता है जब अचानक मस्तिष्क के किसी हिस्से मे रक्त की आपूर्ति रुक जाती है या मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है और मस्तिष्क की कोशिकाओं के आस-पास की जगह में खून भर जाता है।

शुक्रवार को ‘विश्व आघात दिवस’ से पहले एक बयान में उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ आघात के जोखिम को कम करने वाले उपायों की पहचान करने और लागू करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सभी देशों का समर्थन जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र आघात को रोकने, उसके इलाज और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत करने और इससे संबंधित दिव्यांगता के लिए गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास देखभाल प्रदान करने के वास्ते प्रतिबद्ध है।’’

सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने हाल के वर्षों में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को रोकने, नियंत्रित करने और सार्वभौमिक स्वास्थ्य दायरे के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी देशों में, आघात देखभाल सेवाओं को मजबूत करने में तत्काल प्रगति के लिए कई उपाय लागू किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आघात के अनुमानित 70 प्रतिशत मामले, इससे संबंधित 87 प्रतिशत मौतें और दिव्यांगता निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

सिंह ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के बीच, क्षेत्र के देशों को स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण और विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व पक्षाघात दिवस पर, डब्ल्यूएचओ ने क्षेत्र के देशों को स्ट्रोक देखभाल सेवाओं को मजबूत करने, मामलों को कम करने, उपचार में सुधार करने और गुणवत्ता पुनर्वास सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमें एक बेहतर, स्वस्थ और सतत क्षेत्र हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल