बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले-कौन हैं तेज प्रताप, मैं लालू प्रसाद के प्रति जवाबदेह हूं, 75 विधायक में से एक हैं...
By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 18:13 IST2021-08-19T18:12:47+5:302021-08-19T18:13:44+5:30
जगदानंद सिंह ने कई दिनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेजप्रताप को पहचानने से इनकार कर दिया। आकाश यादव को पद से हटाने को लेकर जगदानंद ने कहा कि कि छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष का पद मैंने नहीं बनाया था।

मुझे नहीं पता था कि वह (तेज प्रताप) नाराज थे। शायद उसे कोई गलतफहमी है।
पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच जारी टकराव जारी है। राजद में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ खडे़ हैं तो उनके भाई तेजप्रताप ने फिर जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कौन हैं तेज प्रताप? मैं तेज प्रताप के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। मैं लालू प्रसाद के प्रति जवाबदेह हूं, वह मेरे अध्यक्ष हैं। पार्टी के 75 सदस्यों में वह (तेज प्रताप) उनमें से एक हैं। क्या उनके पास पार्टी में कोई और पद है?
राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के सहयोगी और राजद छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को हटाने के बाद के बयानों पर कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह (तेज प्रताप) नाराज थे। शायद उसे कोई गलतफहमी है। वह एक छोटी सी बात को एक बड़ा मामला बनाना चाहते हैं।
Who is Tej Pratap? I am not accountable to Tej Pratap. I am accountable to Lalu Prasad, he is my president. Among 75 party members, he (Tej Pratap) is one of them. Does he have any other post in the party?: RJD Bihar President Jagadanand Singh
— ANI (@ANI) August 19, 2021
जगदानंद सिंह की नाराजगी की वजह लगातार तेजप्रताप को बताया जा रहा था। कल जब जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई, उसके बाद से काई उथल-पुथल मच गई है। इस मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने बड़ा निर्णय लेते हुए आकाश यादव को अध्यक्ष पद से हटा दिया।
जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। जगदानंद सिंह के द्वारा आकाश यादव को पद से हटाए जाने के बाद तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत पर सवाल उठाए हैं। इस फैसले से तेजप्रताप यादव काफी गुस्से में हैं। वह जगदानंद सिंह पर भड़क गए हैं।
तेजप्रताप द्वारा उन्हें हिटलर कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में कोई हिटलर हो ही नहीं सकता है। कोई कुछ भी कहे मैं उस पर ध्यान नहीं देता हूं, जगदानंद ने कहा कि राजद में संवैधानिक पद पर तीन लोग हैं- लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं।