लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade: रचेगा इतिहास, पहली बार 48 अग्निवीर वायु महिलाएं गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी, मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी स्क्वाड्रन लीडर ठाकुर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2024 14:43 IST

Republic Day Parade: स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में यहां कर्तव्य पथ पर वायु सेना की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमार्चिंग दल का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी।फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल अतिरिक्त अधिकारी होंगी। IAF की विभिन्न हवाई संपत्तियों का संचालन करेंगी।

Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर वायु सेना 20 जनवरी को इतिहास रचने जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुल 48 अग्निवीर वायु महिलाएं भारतीय वायु सेना के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा होंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी।

स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अलहुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल अतिरिक्त अधिकारी होंगी। इसके अलावा भारतीय वायु सेना की 15 महिला पायलट भी हवाई फ्लाईपास्ट के दौरान IAF की विभिन्न हवाई संपत्तियों का संचालन करेंगी। भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस की झांकी का विषय "भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर" होगा।

अग्निवीर वायु महिलाओं के साथ बातचीत भारत की सैन्य शक्ति प्रदर्शित करने के लिए फ्लाईपास्ट इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हवाई प्रदर्शन में 29 लड़ाकू विमान, 8 परिवहन विमान, 13 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान के साथ कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में गर्जना करते हुए भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

फ्लाईपास्ट का एक मुख्य आकर्षण हाल ही में शामिल किया गया सी-295 परिवहन विमान होगा, जो पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेगा। भारतीय वायु सेना समारोह के दौरान पाकिस्तान पर 1971 की जीत के प्रसिद्ध 'तांगेल एयरड्रॉप' को भी चित्रित करेगी, जिसमें एक डकोटा विमान और दो डोर्नियर 'तांगेल फॉर्मेशन' में उड़ान भरेंगे।

स्वदेशी रूप से विकसित हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस भी गणतंत्र दिवस परेड में अपनी शुरुआत करेगा, जिनमें से चार परेड में 'तेजस फॉर्मेशन' में उड़ान भरेंगे। इसके अलावा, छह राफेल लड़ाकू विमान भी इस साल की परेड में 'वज्रंग फॉर्मेशन' में उड़ान भरेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की 15 महिला पायलट भी हवाई फ्लाई पास्ट के दौरान विभिन्न प्लेटफार्म की कमान संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी की अगुवाई ठाकुर करेंगी। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल मौजूद रहेंगी। स्क्वाड्रन लीडर ठाकुर ‘फाइटर कंट्रोलर’ हैं। भारतीय वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी के अलावा, अग्निवीर वायु (महिला) की त्रि-सेवा टुकड़ी भी परेड में भाग लेगी।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 48 अग्निवीर वायु महिलाएं इस दल का हिस्सा होंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सृष्टि वर्मा त्रि-सेवा टुकड़ी की अतिरिक्त अधिकारी के रूप में मार्च करेंगी। भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस की झांकी का विषय ‘भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर अस्मा शेख, झांकी में मौजूद रहेंगी। दोनों ही एसयू-30 पायलट हैं। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सगणतंत्र दिवससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया