Shirsat Kapil Ashok Patna New DM: जानें कौन हैं पटना के नए डीएम, सांगली से क्या है संबंध
By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2024 16:34 IST2024-01-27T16:33:41+5:302024-01-27T16:34:52+5:30
Shirsat Kapil Ashok Patna New DM: अशोक को कविता और क्रिकेट से काफी लगाव है। इससे पहले वह कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक (जेल आईजी) थे।

file photo
Shirsat Kapil Ashok Patna New DM:महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज गांव के रहने वाले 2011 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज राजधानी पटना के नए डीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया। अशोक ने बी टेक एग्रीकल्चर से करने के बाद एमएससी दिल्ली से की है। इनके पिता जी बायो साइंस रिसर्च लैब में जेई थे। जबकि बैंक में भी कुछ दिन अशोक काम कर चुके हैं। इसी क्रम में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने। 2016 से 17 तक ये पटना के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं। इसके बाद अशोक मधुबनी और मोतिहारी के डीएम रहे।
उनकी पत्नी तेजस्विनी भी एम टेक हैं। अशोक को कविता और क्रिकेट से काफी लगाव है। इससे पहले वह कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक (जेल आईजी) थे। उल्लेखनीय है कि बिहार में सरकार में उलटफेर को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की जगह सरकार ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बना दिया है। पटना के डीएम रहे चंद्रशेखर को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इनके पास पथ विकास निगम के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। पटना डीएम सहित कुल छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।