JDU National Executive Meeting: जदयू में बदलाव, कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद संजय झा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी पहल
By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2024 14:59 IST2024-06-29T14:38:12+5:302024-06-29T14:59:42+5:30
JDU National Executive Meeting: ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’

file photo
JDU National Executive Meeting: दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी की हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा के नाम का प्रस्ताव लाया, जिस पर जदयू के नेताओं ने सहमति दी। इसके बाद नीतीश कुमार ने संजय झा के नाम का ऐलान कर दिया। बता दें कि पहले ही अटकलें लग रही थीं कि संजय झा को ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाएगी। दरअसल, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके संजय कुमार झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है। जदयू ने संजय झा को राज्यसभा सांसद बनाने के बाद अब नई जिम्मेवारी सौंपी है।
जद (यू) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य सभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।#JDU#Bihar#NitishKumar#SanjayJhapic.twitter.com/smDnKVb2oz
— Janata Dal (United) (@Jduonline) June 29, 2024
नीतीश कुमार ने संजय झा पर भरोसा जताते हुए ऐलान किया
पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिन दो नामों की चर्चा बिहार की सियासत में हो रही थी, उसमें पहला नाम संजय झा का था, जबकि दूसरा नाम मनीष वर्मा के नाम था। लेकिन नीतीश कुमार ने संजय झा पर भरोसा जताते हुए ऐलान किया।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी दिल्ली में आयोजित जद (यू) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे।#JDU#NDA#NitishKumar#newdelhi#meetingpic.twitter.com/jCG4jYQeV5
— Janata Dal (United) (@Jduonline) June 29, 2024
कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे
कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है, ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी। बता दें कि संजय झा जदयू की वह कड़ी हैं जिन्होंने नीतीश कुमार को फिर से एनडीए के साथ लाने का काम किया था। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जदयू महागठबंधन में चली गई थी।
लेकिन ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद पिछले साल दिसंबर महीने में नीतीश ने जदयू की कमान अपने हाथों में ली और संजय झा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और जदयू की वापसी एनडीए में कराई थी। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय झा का कद और भी बढ़ गया है। अब वे जदयू में नंबर दो के पोजिशन पर आ गए हैं।
कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए
जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जद (यू) नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए।
पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। बाद में, वह जद (यू) में शामिल हो गए। वह जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है।