लाइव न्यूज़ :

कौन हैं राजिंदर गुप्ता, संजीव अरोड़ा की जगह जाएंगे राज्यसभा, चुने जाएंगे निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 16:19 IST

उपचुनाव की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन छह अक्टूबर से शुरू होंगे और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी।नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।मतदान 24 अक्टूबर को होगा और उसी दिन मतगणना होगी।

चंडीगढ़ः पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्य में 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है, जिन्होंने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। अरोड़ा का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल नौ अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था। वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में वह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘राजनीतिक मामलों की समिति पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में नामित करने की घोषणा करती है।’’

ट्राइडेंट समूह के मानद चेयरमैन गुप्ता ने हाल में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गईं कि आप उन्हें उपचुनाव में उतार सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गुप्ता को आप उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी।

आप को 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। इस बहुमत के साथ आप को गुप्ता को राज्यसभा भेजने में कोई बाधा नहीं आएगी। जून में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अरोड़ा की जीत के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

लुधियाना पश्चिम सीट के लिए उपचुनाव में अरोड़ा के नाम की घोषणा के बाद विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा जाएंगे। आप ने लुधियाना पश्चिम सीट बरकरार रखी, जहां अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराया। जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

लुधियाना स्थित ट्राइडेंट समूह कपड़ा, कागज और रसायनों के क्षेत्र में कार्यरत एक समूह है, जिसके निर्माण केंद्र पंजाब और मध्य प्रदेश में हैं। ट्राइडेंट समूह की प्रमुख कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड के संस्थापक गुप्ता पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था।

गुप्ता इससे पहले कांग्रेस और अकाली (शिरोमणि अकाली दल) - भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में भी पदों पर रह चुके हैं। उपचुनाव की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन छह अक्टूबर से शुरू होंगे और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।

मतदान 24 अक्टूबर को होगा और उसी दिन मतगणना होगी। वर्तमान में पंजाब से आप के छह राज्यसभा सदस्य हैं। ये हैं बलबीर सिंह सीचेवाल, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और विक्रमजीत सिंह साहनी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyराज्य सभाराज्यसभा चुनावअरविंद केजरीवालभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे