Who Is Madan Rathore: कौन हैं मदन राठौड़, पूर्व आरएसएस प्रचारक, निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 22, 2025 14:29 IST2025-02-22T14:28:01+5:302025-02-22T14:29:15+5:30

Who Is Madan Rathore: राज्यसभा के सदस्य मदन राठौड़ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

Who Is Madan Rathore Rajasthan BJP leader Former RSS pracharak chief whip under Vasundhara new BJP state chief elected unopposed | Who Is Madan Rathore: कौन हैं मदन राठौड़, पूर्व आरएसएस प्रचारक, निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख

file photo

HighlightsWho Is Madan Rathore: सात महीने पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।Who Is Madan Rathore: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे।Who Is Madan Rathore:  राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है। 

Who Is Madan Rathore: चुनाव अधिकारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राजस्थान भाजपा नेता मदन राठौड़ को शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुना गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राठौड़ ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में रूपाणी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। राठौड़ पहले से ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। चुनाव अधिकारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां पार्टी कार्यालय में राठौड़ के निर्वाचन की औपचार‍िक घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘कल पांच अलग-अलग प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मिले। हमारे मुख्यमंत्री से लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जो प्रस्ताव रखे उनमें एक ही नाम था। उन नामांकन पत्रों की जांच और केंद्र में हमारे वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अब फैसला हो गया है और मैं घोषणा करता हूं कि मदन राठौड़ हमारे प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।’’

रूपाणी ने राठौड़ को निवार्चन प्रमाणपत्र भी सौंपा। मदन राठौड़ को सात महीने पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे। राज्य से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है। 

70 साल के राठौड़ राजस्थान के पाली के रहने वाले हैं। 2003-08 और 2013-18 के बीच दो बार भाजपा के विधायक रहे। 1970 में आरएसएस के लिए काम करना शुरू किया। पाली जिले के सुमेरपुर सीट से दो बार विधायक चुने गए। कांग्रेस नेता बीना काक को हराया था। विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक रहे। 

Web Title: Who Is Madan Rathore Rajasthan BJP leader Former RSS pracharak chief whip under Vasundhara new BJP state chief elected unopposed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे