लाइव न्यूज़ :

WHO IS Himani Mor: कौन हैं हिमानी मोर?, नीरज चोपड़ा ने किया विवाह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2025 11:49 IST

WHO IS Himani Mor:‘‘मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।’’

Open in App
ठळक मुद्देचोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ।यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है।हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

WHO IS Himani Mor: भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। स्टार खिलाड़ी 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की। नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।’’ चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है।

हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’) की पढ़ाई कर रहे हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की। भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया, ‘‘हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ।

मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।’’ अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 थी।

उन्होंने 2018 में ही एआईटीए स्पर्धाओं में खेलना शुरू किया। तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग ले रहे थे। उन्होंने चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक के दिग्गज यान जेलेज्नी को अपने साथ जोड़ा था।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाहरियाणादिल्लीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां