लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly: कौन हैं कालीदास कोलंबकर?, 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 6, 2024 14:53 IST

Maharashtra Assembly: सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा।देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Maharashtra Assembly: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कालीदास कोलंबकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में शपथ दिलाई। महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कोलंबकर ने शपथ ली। ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में वह 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे तथा सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। फडणवीस ने बृहस्पतिवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा नीत महायुति गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा-शिवसेना-राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट जीती। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024मुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे