WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: जानिए कौन हैं एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह, 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2024 15:22 IST2024-09-21T15:13:41+5:302024-09-21T15:22:24+5:30

WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh appointed next IAF chief Sept 30 take charge 5000 hours of flying experience | WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: जानिए कौन हैं एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह, 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे

WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh

HighlightsWHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है।WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे।

WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को अगले वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 कार्यभार संभालेंगे। वायु सेना एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। इसने कहा, ‘‘सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

1 फरवरी, 2023 को अमरप्रीत सिंह 47वें उप प्रमुख बने थे। अपने IAF करियर की शुरुआत 1984 में की। उन्हें 21 दिसंबर, 1984 को फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। मध्य वायु कमान (सीएसी) की कमान संभालने से पहले सिंह ने पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिसमें मिग -27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर शामिल हैं।

नियुक्ति 30 सितंबर को दोपहर बाद से प्रभावी होगी।’’ एयर चीफ मार्शल चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सत्ताइस अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान पायलट श्रेणी में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमान और स्टाफ में काम किया है। सिंह विदेशों में भी सेवा में तैनात रहे हैं। 

English summary :
WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh appointed next IAF chief Sept 30 take charge 5000 hours of flying experience


Web Title: WHO IS Air Marshal Amar Preet Singh appointed next IAF chief Sept 30 take charge 5000 hours of flying experience

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Air Force