लाइव न्यूज़ :

जो हिंदुस्तान की मिट्टी का मुसलमान है, उसे CAA और NRC से कोई लेना-देना नहींः पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 14:43 IST

पीएम मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सल और कांग्रेस डिटेंशन सेंटर का डर फैला रही है। ये सरासर झूठ है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी का मुसलमान है उसे सीएए और एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम मोदी ने राम लीला मैदान में आभार रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सल और कांग्रेस डिटेंशन सेंटर का डर फैला रहे हैं। भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। ये सरासर झूठ फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी का मुसलमान है उसे सीएए और एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है। हम एक ही सत्र में लोगों को घर देने का बिल लाए। क्या हम किसी का घर छीनने का बिल ला सकते हैं?

मैं हैरान हूं कि कुछ दलित नेता भी इसमें घुस गए हैं। उन्हें समझना चाहिए कि जो शरणार्थी आए हैं उनमें बड़ी संख्या दलित परिवारों की है। इन्हें पाकिस्तान में बंधुआ मजदूर बनाया गया था। वहां पर बेटियों के साथ जो अत्याचार होता है। पाकिस्तान कैसे अल्पसंख्यक विरोधी है, ये साबित करने का एक बेहतरीन मौका था। लेकिन इन्हें देश नहीं दल की चिंता है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस और दिल्ली की वर्तमान आप सरकार पर दिल्ली की मूलभूत समस्याओं को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि ‘पीएम उदय योजना’ दिल्ली की कच्ची कालोनियों के 40 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में नया सवेरा लेकर आयी है। रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढाई जाती थीं, बुलडोजर का पहियां कुछ समय के लिए रुक जाता था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती थी।’’ 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपको इस चिंता से मुक्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की ईमानदारी और नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई । उन्होंने कहा, ‘‘ आप सोचिये जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे?’’ मोदी ने कहा कि इन लोगों ने दिल्ली के सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में 2 हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे । 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संतोष है कि दिल्ली के 40 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में नया सवेरा लाने का एक उत्तम अवसर मुझे और भाजपा को मिला है।’’ दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने किा कि आज दिल्ली में जो राज्य सरकार है, वो यहां की सबसे बड़ी समस्या से आंख मूंद कर बैठी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग