लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने ‘कोवैक्स’ पहल का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने विकासशील देशों को कोविड-19 का टीका मुहैया कराने के लिए ‘कोवैक्स’ कार्यक्रम का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। इस पर, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, विश्व की भलाई के लिए संसाधन, अनुभव और ज्ञान साझा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘टीका कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। कौवैक्स कार्यक्रम को लेकर और कोविड-19 टीके की खुराक साझा करने के लिए आपकी प्रतिबद्धता से 60 से ज्यादा देशों में उनके स्वास्थ्यकर्मियों और प्राथमिकता समूह वाले अन्य लोगों का टीकाकरण शुरू करने में मदद मिली है। आपने जो उदाहरण पेश किया है, मुझे आशा है कि दूसरे देश भी इसका अनुसरण करेंगे।’’

इस ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘डॉ. टेड्रोस शुक्रिया। इस महामारी से निपटने में हम सब साथ हैं। भारत दुनिया की भलाई के लिए संसाधन, अनुभव और ज्ञान साझा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि विकासशील देशों में आपूर्ति के लिए कोवैक्स पहल के तहत भारत और टीके की आपूर्ति करेगा।

‘कोवैक्स’ पहल का मकसद कोविड-19 टीके के विकास और उत्पादन के काम में तेजी लाना और दुनिया में प्रत्येक देश तक समानता के साथ टीके मुहैया कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो