लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने भारत के कोविड टीकाकरण प्रयासों की सराहना की : मांडविया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी चर्चा हुई है और उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए टीकाकरण के ‘‘बृहद् प्रयासों’’ की सराहना की है।

भारत में मंगलवार तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और देश 100 करोड़ खुराक लगाए जाने का आंकड़ा पार करने वाला है। केंद्र ने राज्यों से अपील की है कि टीके की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता को देखते हुए वे दूसरी खुराक लगाने पर ध्यान केंद्रित करें।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कोविड-19 टीकाकरण में भारत सरकार के बृहद् प्रयासों की डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने प्रशंसा की है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमने 99 करोड़ खुराक लगा दी है। हम कोविड-19 टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?