लाइव न्यूज़ :

WHO ने भारत को किया सावधान, कहा- सिर्फ लॉकडाउन से नहीं खत्म होगा कोरोना, अपनाना होगा इन 2 देशों का मॉडल

By सुमित राय | Updated: March 26, 2020 10:58 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 600 से पार पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की थी।WHO का कहना है कि सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना का खतरा खत्म नहीं होगा।दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 4.71 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं।

कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए भारत ने कड़ा कदम उठाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की थी। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि भारत का यह कदम तारीफ के काबिल है, लेकिन इसके साथ ही कुछ और फैसले लेने होंगे, क्योंकि सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना का खतरा खत्म नहीं होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के चेयरमैन डॉ. ट्रेडोस ने कहा, 'भारत ने काफी पहले लॉकडाउन करने का फैसला लिया है, क्योंकि जिन देशों ने सही समय पर कड़े फैसले नहीं लिए वहां बहुत बुरा असर हुआ है।' वहीं डब्ल्यूएचओ के अन्य डॉक्टर रेयान ने कहा, 'लॉकडाउन अच्छा कदम है, लेकिन इससे आगे अब पीड़ितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करनी होगी और उन्हें निगरानी में रखना होगा।'

WHO की डाक्टर मारिया वैन ने कहा, 'लॉकडाउन का मतलब यह नहीं है कि आप ऐसा करके कोरोना से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आगे के प्लान में बदलाव करना होगा और जहां केस ज्यादा हैं वहां सावधानिया बरतनी होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत कोरोना को पूरी तरह से रोकने के लिए चीन और सिंगापुर का मॉडल अपना सकता है, जहां अलग-अलग क्षेत्र में कई तरह के फैसले लिए गए हैं।'

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 600 से पार पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 4.71 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 21 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है