लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट में निर्मित कोवोवैक्स टीका को आपात उपयोग सूची में शामिल किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दवा कंपनी नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग सूची में शुक्रवार को शामिल किया। इस तरह वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मान्यता प्राप्त टीकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने डब्ल्यूएचओ के फैसले को कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘‘एक और मील का पत्थर’’ बताया। इस हफ्ते की शुरुआत में, पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई ने अगले छह महीनों में कोवोवैक्स की शुरुआत करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा था कि कोवोवैक्स तीन साल से कम उम्र के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेगा, क्योंकि परीक्षणों के दौरान शानदार आंकड़े आए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची में कोवोवैक्स को शामिल किया है। इससे कोविड-19 के खिलाफ डब्ल्यूएचओ के मान्य टीकों की संख्या बढ़ी है। इस टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत किया जाता है।’’

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कोवोवैक्स का मूल्यांकन उसकी आपातकालीन उपयोग सूची प्रक्रिया के तहत गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता, जोखिम प्रबंधन योजना और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा टीका निर्माण स्थल पर किए गए निरीक्षण संबंधी डेटा की समीक्षा के आधार पर किया गया।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है, कोवोवैक्स को अब डब्ल्यूएचओ द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। इस टीके ने उत्कृष्ट सुरक्षा और असर दिखाया है। एक महान सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद ...।’’

कोवोवैक्स को अभी भी भारत के दवा नियामक डीसीजीआई से आपातकालीन उपयोग की अनुमति की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल