लाइव न्यूज़ :

क्या दिल्ली के चिड़ियाघर में सबसे उम्रदराज सफेद बाघिन की मौत कोरोना की वजह से हुई थी, सामने आई जांच रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2020 12:34 IST

दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन कल्पना की मौत के बाद अब उसकी कोरोना वायरस (Coronavirus) की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाघिन की मृत्यु किडनी फेल होने और उम्र अधिक होने की वजह से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबाघिन कल्पना की मृत्यु किडनी फेल होने और उम्र अधिक होने की वजह से हुई।बाघिन में कोरोना वायरस के किसी तरह के लक्षण नहीं थे।

नई दिल्ली: दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन कल्पना की मौत के बाद उसकी कोरोना वायरस (Coronavirus) की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उसे कोरोना नेगेटिव बताया गया है। कल्पना की मृत्यु कोरोना वायरस के कारण नहीं हुई है। बाघिन लंबे समय से बीमार थी, उसकी किडनी फेल हो गई थी। इसके अलावा उसकी उम्र भी काफी अधिक थी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। 

बता दें कि बुधवार को बाघिन के सैंपल कोरोना वायरस टेस्ट के लिए बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजे गए थे, जहां बाघिन की  रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही बाघिन को हुए कोरोना वायरस को लेकर सभी आशंकाएं खत्म हो चुकी हैं।  

इस मामले को लेकर पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कल्पना नामक 14 वर्षीय बाघिन की बुधवार (22 अप्रैल) शाम मौत हो गई। उसे बृहस्पतिवार को दफना दिया गया। अधिकारी ने कहा कि बाघिन कमजोर हो गई थी। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्रिएटनिन स्तर बहुत अधिक बढ़ने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दफनाने के दौरान कुछ ही अधिकारी मौजूद थे।'

वहीं, चिड़ियाघर के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि बाघिन कल्पना की मृत्यु किडनी फेल होने और उम्र अधिक होने की वजह से हुई। हालांकि, बाघिन में कोरोना वायरस के किसी तरह के लक्षण नहीं थे। फिर भी चिड़ियाघर प्रशासन ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली के आईवीआरआई भेजे थे। आईवीआरआई ने  शुक्रवार (24 अप्रैल) शाम रिपोर्ट भेजी, जिसमें पता चला कि बाघिन कोरोना नेगेटिव थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल