लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने बदला अपना रुख, White House ने कुछ दिन फॉलो करने के बाद ट्विटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 11:08 IST

अमेरिका का राष्‍ट्रपति ऑफिस The White House अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किसी भी दूसरे देश के लोगों और बाहरी नेताओं को फॉलो नहीं करता है। लेकिन पिछले 10 अप्रैल 2020 को व्हाइट हाउस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुछ के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अनफॉलो कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ऑफिस The White House  ने यह कदम भारत द्वारा मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) की मदद के बाद उठाया था।

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्‍ट्रपति के ऑफिस The White House ने ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल 2020 को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO INDIA), राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो किया था। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था। अब सबको व्हाइट हाउस ने अचानक से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है ये अभी सामने नहीं आ पाया है। 

अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता है। भारत के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अमेरिका ने अपने रुख में बदलाव किए हैं। फिलहाल अमेरिका किसी भी बाहरी के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता है। 

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) की मदद के बाद The White House ने किया था फॉलो

अमेरिका के राष्ट्रपति ऑफिस The White House  ने यह कदम भारत द्वारा मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) की मदद के बाद उठाया था। मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) कोरोना वायरस के इलाज में  कारगर माना जा रहा है। जिसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी से ये दवाई की मांगी थी। भारत ने इसके बाद अमेरिका, इजराइल, ब्राजिल सहित कई देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात किया है।  भारत ने इस दवाई पर लगी बैन को हटाकर निर्यात शुरू किया था। मार्च में भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर बैन लगाया था। 

डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा था

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘हमने जिस चीज के लिए उनसे (पीएम मोदी) अनुरोध किया था उसे देने की मंजूरी देने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और वह बहुत शानदार शख्स हैं। हम इसे याद रखेंगे।’’ इससे पहले ट्वीट कर ट्रंप ने मोदी की उनके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और कहा कि संकट के दौरान भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा था, ‘‘असाधारण वक्त में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की आवश्यकता होती है। एचसीक्यू पर फैसले के लिए भारत और भारतीय लोगों का शुक्रिया। इसे भुलाया नहीं जाएगा।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं