लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन खाना मंगाने के दौरान शख्स को लगी 89 हजार रुपये की चपत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:50 IST

Open in App

औरंगाबाद, एक दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के एक प्रसिद्ध रेस्तरां से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के दौरान एक शख्स के साथ कथित रूप से 89 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस बाबत एक शिकायत मिली थी जिसके आधार पर मंगलवार को एमआईडीसी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना और प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सितंबर की है जब औरंगाबाद शहर के नरेगांव निवासी 41 वर्षीय बाबासाहेब थोम्ब्रे ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा जिसमें खाने पर छूट की पेशकश की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इश्तिहार शहर के एक प्रसिद्ध रेस्तरां का था जो एक की कीमत पर दो व्यंजन की पेशकश कर रहा था।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने खाना ऑर्डर किया और अपने क्रेडिट कार्ड का ब्यौरा साझा किया और इसके बाद 89 हजार रुपये उसके बैंक खाते से कट गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं