लाइव न्यूज़ :

बारात जाने के क्रम में कार खड्ड में गिरी, चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:11 IST

Open in App

छपरा, 22 नवंबर बिहार में सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र में करही गांव के समीप रविवार देर रात्रि को एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड्ड में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बनियापुर थाने के अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने सोमवार को बताया कि इस हादसे में सिहोरियां गांव के नवेंद्र कुमार दुबे (22), अंकित कुमार सिंह (21), सुमंत कुमार ओझा (18) और अभिषेक कुमार सिंह (20) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से जख्मी अमन कुमार सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि चारों शव जिला मुख्यालय छपरा स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के परिजनों को सौंप दिये गये हैं। दुर्घटना में हताहत हुए लोग कार बनियापुर थाना अंतर्गत सिहोरियां गांव से एक शादी समारोह में शरीक होने एकमा थाना अंतर्गत खानपुर गांव जा रहे थे।

नवेंदु अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। दो बहनों के बीच एकलौते पुत्र नवेंदु से उसके माता-पिता तारा देवी और पिता रघुनन्दन को काफी उम्मीद थी तथा उनके घर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित