लाइव न्यूज़ :

विपक्ष को खलनायक की तरह पेश करने से मोदी को किस भाजपा नेता ने रोका: सिब्बल

By भाषा | Updated: August 24, 2019 11:14 IST

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का कौन सा नेता खड़ा हुआ और सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री एवं उनकी पार्टी को सलाह दी कि वे विपक्ष और उसके नेताओं को खलनायक की तरह पेश करना बंद करें?''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल ‘‘पूरी तरह नकारात्मक गाथा’’ नहीं है कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि भाजपा के किस नेता ने प्रधानमंत्री को विपक्ष के नेताओं को गलत ढंग से पेश करने से रोका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘हमेशा खलनायक की तरह पेश नहीं करने’’ की सलाह देने वाले कांग्रेस के कई नेताओं पर इशारों-इशारों में कटाक्ष करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि भाजपा के किस नेता ने प्रधानमंत्री को विपक्ष के नेताओं को गलत ढंग से पेश करने से रोका। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का कौन सा नेता खड़ा हुआ और सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री एवं उनकी पार्टी को सलाह दी कि वे विपक्ष और उसके नेताओं को खलनायक की तरह पेश करना बंद करें?''

सिब्बल की यह टिप्पणी उस वक्त आई है, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश नहीं करना चाहिए और पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और शशि थरूर ने उनका समर्थन किया। कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा था कि व्यक्ति की नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों एवं गलतियों की आलोचना होनी चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि इस बारे में बयान देने वाले नेताओं से ही सवाल किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे (मीडिया) ये आग्रह करना चाहता हूं कि उनके बयान पर अगर आपको कोई प्रतिक्रिया चाहिए तो वह प्रतिक्रिया उनसे ले लीजिए। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, तो उसका ये मानना है कि इस देश में एक बहुत विकृत और एक बहुत जटिल आर्थिक संकट है और इस आर्थिक संकट से करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं।’’

दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल ‘‘पूरी तरह नकारात्मक गाथा’’ नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रमेश ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि यह वक्त है, जब हम मोदी के काम और 2014 से 2019 के बीच उन्होंने जो किया उसके महत्व को समझे, जिसके कारण वह सत्ता में लौटे। इसी की वजह से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने उनकी सत्ता में वापसी करवाई।

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया