लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की जरूरत पर निर्भर करेगा कि भविष्य में लॉकडाउन लगाया जाए या नहीं: ठाकरे

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:06 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए दैनिक ऑक्सीजन की जरूरत पर निर्भर करेगा कि भविष्य में लॉकडाउन लागू करना है या नहीं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि अगर ऑक्सीजन की आवश्यकता 700 मीट्रिक टन तक पहुंचती है तो लॉकडाउन फिर से लगाया जाएगा। ठाकरे ने कहा कि राज्य में दैनिक ऑक्सीजन उत्पादन करने की दैनिक क्षमता 1,300 मीट्रिक टन है।

उन्होंने कहा, “दूसरी लहर के दौरान, जब कोविड-19 मामले बढ़ रहे थे, ऑक्सीजन की मांग भी बेहद ज्यादा थी। अन्य राज्यों से 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन खरीदनी पड़ी थी। अगर मांग 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक जाती है तो राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। यह मात्रा लगभग 30 हजार मरीजों के लिए पर्याप्त होगी।”

मुख्यमंत्री का यह बयान लाकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर आया है। प्रतिबंधों में छूट के तहत टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत दी गई है। वहीं 15 अगस्त से दुकान, माल, रेस्तरां, जिम और सैलून भी रात 10 बजे तक खुल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब