लाइव न्यूज़ :

जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं, वहां भाजपा फिर से मंदिर बनाएगी : विधायक संगीत सोम

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:03 IST

Open in App

मेरठ,21 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं, भाजपा वहां फिर से मंदिर बनाएगी।

संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सीजनल हिंदू’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी सरकार में संतों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अब हरिद्वार जाकर संतों से माफी मांग रहे हैं और अब वह भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भी बनवाने का ऐलान कर बैठे हैं।’’

सोम ने यह बात एक प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान करते समय कही है।

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चुनाव आते ही बहुत से लोग सीजनल हिंदू बन गए हैं, जिन्होंने भक्तों पर गोली चलाई हो, वह अब मंदिर बनाने की बात करते हैं। जिन्होंने साधुओं पर लाठी चलवायी हो, वह लोग हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। ’’

सोम ने कहा, ''जितनी जगह मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, वहां पर फिर से मंदिर बनाया जाएगा।’’

उन्होंने दावा किया, ''हिंदुस्तान हिंदुओं का है। यहां पर हर आदमी हिंदू है, मुसलमान भी हिंदू ही है।’’

अपने विवादास्पद बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले सोम ने उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि 350 सीटों के साथ 2022 में उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है।

गौरतलब है कि संगीत सोम 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के आरोपी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू