लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘जहां वोट, वहां टीकाकरण’ अभियान शुरू

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मतदान केंद्रों को टीकाकरण केंद्रों में बदला जाएगा और ‘जहां वोट, वहां टीकाकरण’ अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करेंगे।

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफ्रिंग में कहा कि दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 57 लाख लोग हैं जिनमें से 27 लाख को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 30 लाख लोगों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष और अधिक आयु वर्ग के लोग नहीं आ रहे हैं और टीकों का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 280 वार्ड हैं। मंगलवार से बीएलओ 72 वार्ड के घरों में जाएंगे और टीकाकरण के लिए पात्रता रखने वाले लोगों की पहचान करेंगे तथा उन्हें मतदान केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि मतदान केंद्र लोगों के घरों के नजदीक हैं इसलिए उन्हें टीका लगवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा, सरकार ने लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए ई-रिक्शों की भी व्यवस्था की है।

केजरीवाल ने बताया कि बीएलओ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नजदीक के मतदान केंद्रों पर टीकाकरण करवाने के लिए समय और तारीख बताएंगे। पांच दिन के चक्र में सभी पात्र लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘चार हफ्ते में सभी 280 वार्ड में यह प्रक्रिया की जाएगी और उसके बाद सरकार यह कह पाने में सक्षम हो सकती है कि सभी पात्र (45 वर्ष एवं अधिक) लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह का अभियान तीन महीने के बाद टीके की दूसरी खुराक के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिहाज से पर्याप्त मात्रा में टीके मिल जाएंगे तो हम इस आयुवर्ग के लोगों के लिए भी यही कार्यक्रम शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह