लाइव न्यूज़ :

जहां कभी राजनीति का दंगल होता था, आज वहां खेल का आयोजन हो रहा है : स्मृति

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:34 IST

Open in App

अमेठी, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आयी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि जहां कभी राजनीति का दंगल होता था, आज वहां खेल का आयोजन हो रहा है ।

अमेठी जिले के कौहार में स्थित सैनिक स्कूल के परिसर में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले जो लोग थे, उन्होंने न तो अमेठी का भला किया और न ही खेल को बढावा देने का काम किया।

स्मृति परोक्ष रूप से अमेठी के पूर्ववर्ती कांग्रेस सांसदों का हवाला दे रही थी ।

स्थानीय सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है, उनके द्वारा लगातार खेल को बढावा देने का काम किया जा रहा है और खिलाड़ियों को मदद देने का काम सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि अमेठी सैनिक स्कूल की स्थापना प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हुई है जिसके परिसर में आज कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैं ।

कुश्ती प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 750 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके उदघाटन के मौके पर तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के अलावा फोगाट बहनें गीता और बबिता भी मौजूद थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे