लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जहां तगड़ी चुनौती वहीं जा रहे मोदी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 18, 2019 06:04 IST

राजस्थान में 21 अप्रैल से पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं होने जा रही हैं, इस बार उन क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है जहां भाजपा की राह आसान नहीं है

Open in App

राजस्थान में 21 अप्रैल से पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं होने जा रही हैं, इस बार उन क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है जहां भाजपा की राह आसान नहीं है. यह इसलिए भी जरूरी है कि राज्य में भाजपा के लिए 2014 दोहराना बड़ी चुनौती है और प्रभावी स्टार प्रचारक केवल पीएम मोदी ही हैं. 

2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में भाजपा ने यहां की 25 में से 25 सीटों पर कब्जा जमाया था, किंतु अब प्रदेश की सियासी तस्वीर बदल चुकी है और बगैर किसी लहर के भाजपा को मिशन-25 पूरा करना है. राजस्थान में आम चुनाव के लिए पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होना है. पीएम मोदी 21 और 22 अप्रैल को 4 सभाएं करने जा रहे हैं. पहली सभा 21 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में तो दूसरी सभा बाड़मेर में होगी.

जहां, पद्मावत फिल्म के कारण चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) में जनता की नाराजगी भाजपा से रही है, तो बाड़मेर में भाजपा के प्रमुख नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. यहां भाजपा के वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम को टिकट नहीं दिया गया है, लिहाजा उनकी नाराजगी ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इन सभाओं के बाद 22 अप्रैल को पीएम मोदी जोधपुर में सभा करेंगे, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की जीत पर सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

इसी दिन शाम को उदयपुर में मोदी की सभा रखी गई है. इन सभाओं को लेकर तैयारियां जारी है, परंतु मौसम की मार के मद्देनजर भीड़ जुटाना आसान नहीं है. दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी की 3 मई को हिंडौन सिटी और जयपुर में, तो 4 मई को बीकानेर में सभाएं हैं.

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया