लाइव न्यूज़ :

पिछले 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां कहां है मोदी जी... मौन क्यों हैं? पीएम मोदी से मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछे तीखे सवाल

By भाषा | Updated: November 5, 2022 14:57 IST

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के विभागों में खाली पड़े पदों और भारतीय जनता पार्टी के हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादों का उल्लेख करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार युवाओं के लिए नया अवसर पैदा करने में विफल रही है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आठ साल में 16 करोड़ नौकरियों देने का वादे का क्या हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर मौन क्यों हैं? 

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष

इस पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने रिक्त पदों से जुड़े कुछ आंकड़े साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आए थे। हर साल अच्छे वेतन वाली दो करोड़ नौकरियों का सृजन करना तो भूल जाइए, भाजपा सरकार विगत आठ वर्षों में केंद्र सरकार में खाली पड़े 10 लाख पदों को भरने के बारे में सोच भी नहीं सकी।’’ 

यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने में विफल रही है। 

पिछले 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां कहां है मोदी जी- कांग्रेस अध्यक्ष

उन्होंने तंज कसते हुए हुए सवाल किया, ‘‘इन दिनों हम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुनते। इन कार्यक्रमों और इनसे जुड़े नारों का क्या हुआ? आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां कहां हैं? मौन क्यों हैं, मोदी जी?’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सरकार ने खुद माना खाली पदों पर नहीं हुई है भर्ती

मामले में खरगे ने आगे कहा, ‘‘भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए काम करने का दावा करती है। सरकार ने संसद में दिए अपने खुद के जवाब में माना कि एससी, एसटी और ओबीसी के रिक्त पड़े पदों को अभी भरा नहीं गया है। मोदी सरकार इन रिक्तियों को भरने के लिए क्या कर रही है?’’  

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया