लाइव न्यूज़ :

संजय राउत की तरह योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कब प्राथमिकी दर्ज होगी?: राकांपा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को सवाल किया कि अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्राथमिकी कब दर्ज की जाएगी जैसा कि शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ किया गया ।

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने आदित्यनाथ की एक क्लीप भी साझा की।

मलिक ने ट्वीट किया, “जिस भाषा को लेकर संजय राउत जी पर प्राथमिकी दर्ज हुई है उस भाषा के प्रयोग पर योगी जी पर कब प्राथमिकी दर्ज होगी।”

महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार है जिसमें राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

मलिक ने हैशटैग ‘एक देश, दो कानून’ का भी इस्तेमाल किया है जो भाजपा और गैर भाजपा नेताओं के लिए अलग अलग कानून की ओर संकेत करता है।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज की नौ दिसंबर को दिल्ली के मंडावली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपनी शिकायत में, उन्होंने आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर को एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ "चौंकाने वाली टिप्पणी" की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर