लाइव न्यूज़ :

टीका तैयार होने पर, उसे वितरित करने की कार्य-योजना के साथ तैयार : केसीआर ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:41 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 नवम्बर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को घोषणा की कि वह वैज्ञानिक रूप से अनुमोदित कोविड-19 टीके के वितरण की कार्य योजना के साथ तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसको वितरित करने से पहले इसके कोई दुष्प्रभाव ना हो इसकी पूर्णत: जांच की जानी चाहिए।

राव के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने टीके के वितरण के संबंध में चर्चा की।

राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ लोग बेसब्री से टीके का इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 का वैज्ञानिक रूप से अनुमोदित टीका समय की मांग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तेलंगाना राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर टीके को लोगों में बांटने और उसके उचित रख-रखाव को तैयार है। इस आधार पर ही हमने इसकी एक कार्य-योजना भी तैयार की है।’’

राव ने कहा, ‘‘ हालांकि, टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं हो, इस बात पर भी ध्यान देना होगा।’’

उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग मौसम और जलवायु परिस्थितियां हैं और वायरस ने भी समान रूप से देश को प्रभावित नहीं किया। इसलिए टीके के भी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए सभी को दिए जाने से पहले टीके की प्रभावशीलता और उसके दुष्प्रभाव का आकलन किया जाना चाहिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य में टीके के प्रबंधन की कार्य-योजना तैयार करने और आवश्यक बुनियादी ढांचे तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को पूरे राज्य में ‘कोल्ड चेन फैसिलिटी’ की व्यवस्था करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि टीके पहले कोविड-19 यौद्धाओं और पुलिस तथा अन्य विभाग के अग्रणी कार्यकर्ताओ, 60 से अधिक उम्र के लोगों और किसी गंभीर बीमारी से संक्रमित लोगों को लगने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक सूची भी तैयारी की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग