लाइव न्यूज़ :

समय आने पर पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:36 IST

Open in App

लुधियाना, 30 सितंबर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा की घोषणा करने से इंकार कर दिया लेकिन साथ ही कहा कि समय आने पर सही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

इसी सप्ताह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के आप में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह कल्पना पर आधारित सवाल है। अगर ऐसा कुछ होता है तो हम आपको बता देंगे।’’

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया। माना जा रहा है कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मान पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

जब एक पत्रकार ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद को ‘आम आदमी’ के रूप में पेश कर रहे हैं, तो इस पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘केजरीवाल की नकल करना आसान है, लेकिन उसको लागू करना मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार जब 49 दिनों के लिए मेरी सरकार बनी थी तो मैंने भ्रष्टाचार में शामिल 32 अधिकारियों को जेल भेजा था... आरोप लग रहे हैं कि (पंजाब में) भ्रष्ट और दागदार अधिकारियों को बड़े-बड़े पद दिए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, आरोप लग रहे हैं कि चन्नी के मंत्रिपरिषद में ऐसे सदस्य हैं जो दागदार हैं... मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि केजरीवाल की नकल करने के अलावा उनमें कार्रवाई करने की हिम्मत भी होनी चाहिए।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनकी पार्टी में पद की लालच में शामिल नहीं हुए हैं।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘सभी देश और समाज (की सेवा करने) के लिए आए हैं।’’

केजरीवाल ने इंगित किया कि उन्होंने बार-बार कहा है कि ‘‘समय आने पर, हम मुख्यमंत्री पद के लिए आपको अच्छा चेहरा देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह कोई भी हो सकता है। फिलहाल हम इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह