लाइव न्यूज़ :

जब प्रिंस ऑफ वेल्स पटना आये थे तब शहर के पहले मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा गया था

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:13 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

पटना, 22 दिसंबर निन्यानवे साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स भारत की अपनी शाही यात्रा के तहत पटना पहुंचे थे और बिहार एवं ओड़िशा के प्रथम मेडिकल कॉलेज का नाम उनकी यात्रा के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया था।

ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम के बेटे और प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड ने अक्टूबर, 1921 से लेकर मार्च, 1922 तक भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की थी। ऐतिहासिक शहर पटना भी उनके यात्रा कार्यक्रम में शामिल था।

सन् 1921 में 22 दिसंबर को सुबह वह नेपाल से ट्रेन और स्टीमर से पटना पहुंचे थे।

अभिलेखागार के रिकार्ड के अनुसार, पटना में आयुक्त घाट पर पहुंचने के बाद एडवर्ड का बांकीपुर मैदान, जिसे अब गांधी मैदान कहा जाता है, में भव्य स्वागत किया गया था।

दोपहर को उन्होंने पोलो खेला था और गवर्नमेंट हाउस में भोजन के बाद वह वहां अनौपचारिक स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां बिहार और ओड़िशा प्रांत के कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया। सन् 1911 में किंग जार्ज पंचम के ऐतिहासिक दिल्ली दरबार के बाद बिहार और ओड़िशा प्रांत 1912 में अस्तित्व में आया था।

प्रिंस ऑफ वेल्स अपनी पटना यात्रा पूरी कर 23 दिसंबर की रात को कलकत्ता पहुंचे थे जहां उन्होंने क्रिसमस मनाया और ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया।

उनकी यात्रा के चार साल बाद बिहार और ओड़िशा के पहले मेडिकल कॉलेज ‘‘प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज’’ की बांकीपुर में 1925 में स्थापना की गयी। वैसे इस नये संस्थान का आधिकारिक उद्घाटन, 1921 में संपन्न प्रिंस ऑफ वेल्स की शाही यात्रा की याद में, इसकी स्थापना के दो साल बाद, किया गया। यह मेडिकल कॉलेज गंगा के तट पर है। बाद में प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिटेन के सम्राट एडवर्ड षष्ठम बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह