लाइव न्यूज़ :

मंत्री ने अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया तो आहत विस अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:38 IST

Open in App

बिहार सभा स्थगित

मंत्री ने अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया तो आहत विस अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित की

पटना, 17 मार्च बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अमर्यादित शब्द का प्रयोग करने पर सदन की कार्यवाही बुधवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हालांकि बाद में मंत्री ने अपने व्यवहार के लिए खेद जताया।

बिहार विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री सम्राट चौधरी से कहा कि उनके विभाग से किए 16 सवालों में से मात्र 11 के जवाब ऑनलाइन हैं, “आप अपने विभाग में इसकी समीक्षा कर लीजिएगा।” जिस पर चौधरी ने कहा, “ठीक है, बहुत व्याकुल नहीं होना है।”

अध्यक्ष ने मंत्री से इस तरह के शब्द (व्याकुल) को वापस लेने को कहा लेकिन चौधरी ने कहा,“ अध्यक्ष जी ऐसा नहीं होता है। आप इस तरह से सदन को नहीं चलाएं । आप इस तरह का निर्देश नहीं दे सकते।”

अध्यक्ष ने बार-बार मंत्री से कहा कि वह आसन के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते, फिर भी चौधरी अध्यक्ष से उसी लहजे में बात करते रहे और फिर अपने उस अमर्यादित शब्द को दोहराया जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी और आसन से उठ कर चले गये ।

दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे। उनकी जगह आसन नरेंद्र नारायण यादव ने संभाला और उन्होंने आज के शून्यकाल और अन्य कार्यवाही को 19 मार्च को किए जाने की सूचना देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी ।

भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाकपा माले विधायक महमूद आलम और कांग्रेस के शकील अहमद खान ने विधानसभा अध्यक्ष पर मंत्री की तरफ से की गई टिप्पणी पर एतराज जताते हुए मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की ।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ मंत्री सम्राट चौधरी के बर्ताव पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “हम आसन का पूरी तरह सम्मान करते हैं।“

इसके बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सीट पर खड़े होकर विधानसभा अध्यक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर खेद जताया और माफी मांगी।

सदन में सदस्यों द्वारा मर्यादा तोड़ने को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के मुख्यद्वार के समीप पत्रकारों से बातचीत में कहा,“ आज हम प्रधानमंत्री जी के साथ बैठक में व्यस्त रहे। यहां आने के बाद इसके संबंध में हमें जानकारी मिली है। कल हम सब इस पर विचार-विमर्श करेंगे। सबको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सदन की कार्यवाही में किसी भी तरह का व्यवधान न हो। विधानसभा अध्यक्ष साहब को सदन चलाने में सहयोग करें, चाहे पक्ष हो या विपक्ष। जिनसे भूल हुई है उन्होंने क्षमा भी मांग ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल