लाइव न्यूज़ :

दूल्हे के कोरोना संक्रमित पाये जाने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर लिये फेरे

By भाषा | Updated: April 27, 2021 18:26 IST

Open in App

रतलाम, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश के रतलाम में 28 वर्षीय एक दूल्हे के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

यह घटना रतलाम के इंदिरा नगर के एक सामुदायिक भवन में 26 अप्रैल को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नायब तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया कि सोमवार को प्रशासन को सूचना मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव लड़के की शादी की जा रही है। इस पर प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर जाकर पर आपत्ति जताई।

गर्ग ने बताया कि वर-वधू के परिजनों ने उनसे शादी न रुकवाने की गुहार लगायी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक दल ने बड़े अधिकारियों से चर्चा कर वर-वधू को पीपीई किट पहनाने सहित कोरोना के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए इस शादी को संपन्न कराने की अनुमति दी।

उन्होंने कहा कि इस शादी में वर-वधू सहित कुल 10 लोग मौजूद थे।

गर्ग ने बताया, ‘‘कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूल्हे को निषिद्ध क्षेत्र में रहना था। उसके द्वारा निषिद्ध क्षेत्र से बाहर आने की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद उस पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि रतलाम के परशुराम विहार कालोनी निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा (28) की शादी स्थानीय महेश नगर निवासी संजना वर्मा (25) से 26 अप्रैल को होना तय था, लेकिन 19 अप्रैल को आकाश की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे घर पर पृथक-वास किया गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया और एक सामुदायिक भवन में शादी की रस्में पूरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?